ऊना जिले के टाहलीवाल स्थित फैक्ट्री में ये हादसा पेश आया हैं. पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि वहां मौजूद हर कोई सहम गया. वहीं, इस मामले में लगभग 12 लोग झुलस गए. हादसे में झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं. बिना समय गंवाते हुए फायर टीम ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया. वहीं घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया..मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी. खबरों की मानें तो विस्फोट में कम से कम सात मजदूर जिंदा जल गए. वहीं, इस हादसे में लगभग 12 लोग झुलस गए. फैक्ट्री में विस्फोट के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं. अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होनी बाकी है.