भाजपा को मिला वाल्मीकि और क्रिश्चियन समाज का साथ

जालंधर, भारतीय जनता पार्टी को आज प्रदेश के चुनाव अभियान को उस समय जबरदस्त ताकत मिली जब उन्हें वाल्मीकि समुदाय और ईसाई समुदाय का जबरदस्त समर्थन मिला। आज भाजपा के प्रदेश चुनाव कार्यालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजाराम वाल्मीकि और क्रिश्चियन वेल्फेयर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जॉन कोटली व उनके साथियों को भाजपा में शामिल किया गया। सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजाराम के साथ उनकी पत्नी, बेटा, बहू और पोते भी शामिल हुए। इसके अलावा पंजाब में अलग-अलग जिलों के प्रधान भी शामिल किए गए। वाल्मीकि समुदाय के अलावा ईसाई समुदाय से क्रिश्चियन वेलफेयर बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं यूथ अकाली दल पंजाब के पूर्व प्रधान जॉन कोटली को भी भाजपा में शामिल किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, भाजपा के चुनाव सह प्रभारी विनोद चावड़ा, भाजपा पंजाब प्रदेश के तीनों महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बाघा, मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा व बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे। इस मौके पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वाल्मीकि समुदाय और क्रिश्चियन समुदाय के भाजपा में शामिल होने से भाजपा की ताकत पंजाब में और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में आज शामिल होने वाले सभी समुदाय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान चरणजीत सिंह को आश्वासन दिया कि पंजाब में भाजपा की सरकार आई तो उनकी समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा और उनकी मांगों को भी पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने वाले नेताओं में सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजाराम बाल्मीकि, क्रिश्चियन वेलफेयर बोर्ड के पूर्व सदस्य जॉन कोटली , क्रिश्चियन फ्रंट के महासचिव यादविंदर (अमृतसर), आरपी पॉल (अमृतसर), जॉर्ज (अमृतसर), डेराबस्सी ज्वाला ककर के नामित सरपंच गुरजंट सिंह,  मक्खन मसीह (अमृतसर) , पंजाब डिपो होल्डर एसोसिएशन (लुधियाना) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह, चढ़दीकला डिपो होल्डर लुधियाना के जनरल सेक्रेटरी परमिंदर सिंह, सचिन लवली भगत शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा में शामिल होने वालों में उनका गमी कल्याण (संगरूर) दर्शन सिंह (हलका समाना ),  अमरजीत सिंह उकसी (राजपुरा), अमरजीत सिंह (अटारी, अमृतसर ) रणजीत सिंह (सरदूलगढ़ मानसा), राहुल आर्य (होशियारपुर) रवि पॉल पदानिया (जालंधर), उत्तम सिंह (गुरदासपुर), राजकुमार (बरनाला), अमित कल्याण (लुधियाना), नैब सिंह (बठिंडा), बलबीर कौर (मोगा) बेअंत सिंह अटारी (अमृतसर), विक्की पॉल (जालंधर), जज (जालंधर), लक्खा सिंह (तरनतारन ) और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *