पारस एस्टेट में विधायक सुशील रिंकू के हक में विशालरैली का आयोजन

जालंधर। बस्ती पीर दाद पारस एस्टेट में बलबीर अंगुराल कीअगवाई में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक सुशील कुमार रिंकूके हक में विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह मीटिंग विकाससाही, अशोक फरमाए, लक्की संधू, लाल चंद सभ्रवाल के सहयोग सेकरवाई गई। लोगों ने रिंकू का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहाकि विधायक सुशील रिंकू ने इलाके की सभी सड़कों को नयाबनवाया। पार्को के सौंदर्यीकरण पर काम किया। सीवरेज कीसमस्या को हल किया। पांच साल में विकास कामों की झड़ी लगादी। विधायक सुशील कुमार रिंकू ने विशाल सभा को संबोधित करतेहुए कहा कि उन्हें लोग एक और मौका दें। क्योंकि पांच साल मेंजो विकास काम शुरु हुए हैं, उनमें से कुछ पूरे हो चुके हैंऔर बाकी जल्द पूरे होने जा रहे हैं। वेस्ट हलके ने अभी विकासकी राह पकड़ी है। इस राह पर वेस्ट हलके की गति बढ़ाने केलिए उन्हें दोबारा विधायक बनाया जाए। ताकि विकास लगातारकराया जा सके। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दानहीं है तो चल रहे विकास कामों को ही दुविधा बताकर फायदाउठाना चाहता है। जबकि जब हम अपना मकान भी बनाते हैं तोकंस्ट्रक्शन के दौरान मलवा बिखरा रहता है। मकान बनने के बादमलबा उठ जाता है और मकान बहुत सुंंदर दिखता है। अब वेस्टहलके का भी नवनिर्माण हो रहा है। किसी की बातों में आने कीजरूरत नहीं है। बल्कि लोग उनके किए हुए विकास कामों कोआधार बनाकर वोट दें। लोगों ने विश्वास दिलाया कि 20 फरवरीको वोटिंग के दिन एक एक वोट कांग्रेस को डाली जाएगी। सुशीलरिंकू को दोबारा विधायक ही नहीं बल्कि मंत्री बनाया जाएगा।इसके लिए वह लोग रिंकू के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *