मनोज तिवारी ने अपनी भाषा मर्यादित रखने की सलाह दी

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो अपने बोल्ड बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह हर मुद्दे पर निडरता के साथ अपनी राय रखती हैं। लेकिन इसी के कारण कंगना कई लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। कंगना जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार समेत अन्य हस्तियों पर हमलावर हो जाती है, उसे ऐक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) सही नहीं मानते। मनोज तिवारी ने कंगना (Manoj Tiwari on Kangana Ranaut) को अपनी भाषा मर्यादित रखने की सलाह दी है। मनोज तिवारी ने कहा, ‘मर्यादित भाषा होनी चाहिए और कंगना भाषा में कभी-कभी मर्यादा खो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *