प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पहली बार मम्मी-पापा बन गए हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को खुद ये गुड न्यूज दी, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. फैंस भी प्रियंका के इस सरप्राइज से बेहद खुश हैं. शादी के 3 साल बाद प्रियंका और निक के घर में किलकारियां गूंजी हैं. सेरोगेसी के जरिए उनके बच्चे का जन्म हुआ हैं. प्रियंका काफी समय से मां बनना चाहती थीं, इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था. वहीं, निक ने पिता बनना अपना असली सपना बताया था.
2019 में बेबी प्लानिंग पर प्रियंका ने की थी बात
प्रियंका चोपड़ा वो स्टार हैं, जिनका डंका बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी बजता है. प्रियंका ग्लोबल स्टार हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ फैंस उनकी पसर्नल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं. हाल ही में प्रिंयका ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह मां बन गई हैं. पीसी ने साल 2019 में भी कहा था कि वह मां बनाना चाहती हैं.