PIUJAB में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव

CHANDIGARH : श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर भाजपा पंजाब ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में 14 फरवरी को होने वाली मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की। भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने यहां बताया कि पत्र में कहा गया है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती का पावन पर्व होने के कारण राज्य का एक बड़ा वर्ग वाराणसी जा सकता है। ऐसे में यदि मतदान हुआ तो वह लोग वोट देने के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में पार्टी चुनाव आयोग से राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को कुछ दिन आगे बढ़ाने की मांग करती है। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी इस आशय की मांग चुनाव आयोग से कर चुके हैं। सीएम चन्नी ने आयोग से अपील करते हुए कहा है कि पंजाब में मतदान की तारीख 14 फरवीर को आगे बढ़ाया जाए।
पंजाब सीएम ने चुनाव आयोग से मतदान की डेट को कम से कम 6 दिन स्थगित करने की मांग की है। पंजाब सीएम की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि 16 फरवरी को संत गुरू रविदास जयंती है, जिसे मनाने के लिए लाखों भक्त वाराणसी जाते हैं। ऐसे में इस वर्ग के लाखों मतदाता मतदान करने से वंचित रह सकते है। मुख्यमंत्री के मुताबिक पंजाब में अनुसूचित जाति के करीब 32 फीसदी वोटर हैं। समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर 14 फरवरी को वोटिंग हुई काफी संख्या में समुदाय के लोग मतदान नहीं कर पाएंगे। लगभग 20 लाख लोग श्री रविदास की जयंती पर वाराणसी जाते हैं। ऐसे में चुनाव को कम से कम छह दिनों के लिए स्थगित किया जाए, सीएम ने कहा अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाता वोटों से वंचित न हो इसकी चिंता करते हुए अनुसूचित जाति समुदाय के प्रतिनिधियों ने उन्हें यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *