गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह में सिख विद्वानों को किया सम्मानित

जालंधर, (संजय शर्मा)-श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गढ़ा में सिख विद्वानों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूपिंदर पाल सिंह खालसा की अध्यक्षता में आयोजित समागम के दौरान जिले भर से संगत शामिल हुए। समागम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के साथ हुई। जिसमें बीबी दलजीत सिंह ने पाठ का उच्चारण किया। इसके उपरांत दविंदर सिंह बटाले वाले व गुरमेल सिंह धीरज रागी जत्थे के सदस्यों ने गुरबाणी का गुणगान किया। इस मौके पर भूपिंदरपाल सिंह खालसा ने गुरु पर्व की बधाई देते हुए कहा कि सिख धर्म का ज्ञान जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रबंधक कमेटी की तरफ से कैंप लगाने के साथ-साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे उन्होंने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन तथा इतिहास के बारे में विस्तार के साथ बताया। खालसा ने कहा कि सिख विद्वान पंथक मर्यादा का व्यापक सरकर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, जो कौम के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने जिले भर से आए सिख विद्वानों को सम्मानित किया। वहीं अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कैप्टन गुरबख्श सिंह, हरविंदर सिंह सोनू, डॉक्टर जगजीत कौर बजाज, रणजीत सिंह, बीबी जोगिंदर कौर, डॉक्टर सुखबीर कौर, बलप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह व महिंदर सिंह सहित सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *