BARLIN : LUDHIANA COURT में करीब एक सप्ताह पहले हुए बम धमाके के मामले में जांच जारी है। इन सबके बीच पुलिस ने धमाके में शामिल प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि इस दहशतगर्द के तार लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट से जुड़े हैं। मुल्तानी दिल्ली और मुंबई में कई ठिकानों को निशाना बनाने की भी साजिश रच रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले से जुड़े अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
जसविंदर के गिरफ्तार किये जाने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुल्तानी ने पंजाब में अभी और ब्लास्ट कराने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की गहरी साजिश रची थी। मुल्तानी को खालिस्तानी आतंकवादी बताया जा रहा है। वो फिल्म एरफर्ट में रह रहा था। मुल्तानी एसएफजे से जुड़ा हुआ है और संगठन अलगावादी एक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है। मोदी सरकार ने जर्मन प्रशासन से मुल्तानी को गिरफ्तार करने का आग्रह किया था। जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया है।
मुल्तानी के बारे में कहा जा रहा है कि उसने पंजाब में हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक और हथियारों की एक बड़ी खेप पंजाब के भीतर पहुंचाई। इसके बाद वो अचानक सुर्खियों में आ गया। बताया जाता है कि उसने इस काम में पाकिस्तान के कुछ हथियार तस्करों की मदद ली और फिर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में यह गैर-कानूनी सामान पहुंचाए।