रणवीर की फिल्म 83 का तीसरे दिन का कलेक्शन इतने करोड़ में सिमटा

शुक्रवार को रिलीज हुई। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 का खूब प्रमोशन किया था और फिल्म समीक्षकों ने कहानी से लेकर कास्ट की एक्टिंग तक को खूब सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को न तो क्रिसमस का फायदा मिला न ही रविवार की छुट्टी का। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इसमें सबसे ज्यादा कमाई फिल्म की महाराष्ट्र में 2.82 करोड़ रुपये की और दूसरे नंबर की कमाई दिल्ली-यूपी में 2.50 करोड़ रुपये की हुई। दूसरे दिन यानी क्रिसमस की छुट्टी पर फिल्म ने तकरीबन 16 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन महज 17 करोड़ ही रहा। जो कि उम्मीद से बेहद कम है। माना जा रहा था कि फिल्म छुट्टियों पर अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन आंकड़े ठीक इसके उलट आए। फिल्म ने अब तक कुल 45 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *