बीते हफ्ते की तुलना में आज सोना महंगा हो गया है. हालांकि, यह बढ़ोतरी मामूली ही है. वहीं, एक किलो चांदी सस्ती हो गई है. 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना बढ़कर 48308 रुपये में हो गया है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 61497 रुपये है. वहीं, 585 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की बात करें तो इसकी कीमत सिर्फ 28,260 रुपये है.सोने-चांदी के दाम दिन में दो बार जारी किए जाते हैं. पहली बार रोज सुबह कीमत सामने आती है, जबकि दोबारा शाम को दाम जारी किए जाते हैं. के अनुसार, 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 48115 रुपये में, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 44250 रुपये में बिक रहा है. उधर, 750 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोने की कीमत 36231 रुपये है. वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना सोमवार को 10 ग्राम 28260 रुपये में बिकने लगा है. इसके अलावा, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 61497 रुपये हो गई है.