जालंधर, भाजपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट अर्जुन खुराना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार अपराधियों को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है| जालंधर के पॉश इलाके में सरकारी बैंक में हुई दिनदहाड़े लूट से साफ पता लगता है कि अपराधियों के मन से कानून का डर बिल्कुल खत्म हो गया है| यही नहीं आजकल दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं आम देखने को मिलती हैं| इस असफल सरकार के कारण आज हर वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है| पंजाब के लोग इस सरकार से बेहद दुखी हैं और वह आने वाले चुनावों में इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे|