पनामा पेपर लीक मामले में बिग बी अमिताभ बच्चन के परिवार की मुश्किलें बढ़नेवाली हैं. इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रवर्तन निदेशालय, ED ने पूछताछ के लिए सम्मन भेजा है. पनामा पेपर लीक मामले में ED ने एश्वर्या राय को सम्मन जारी करते हुए उन्हें आज दिल्ली मुख्यालय तलब किया गया, ED सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ऐश्वर्या राय FEMA के तहत दिए गए नोटिस में आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. इसके लिए उन्होंने ईडी मुख्यालय को पत्र लिखा है