गाय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुँचा किसान, कहा 4 दिन से दूध नहीं दे रही

KARNATKA : अब तक आप ने पुलिस थाने में चोरी, लूट, मारपीट, बलात्कार, धमकी, मर्डर इत्यादि के केस दर्ज होते हुए सुने और देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी थाने में किसी गाय के खिलाफ केस दर्ज होते देखा या सुना है। नहीं ना, लेकिन कर्नाटक पुलिस के पास पिछले दिनों एक ऐसा मामला जिसमें एक किसान अपनी गाय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुँचा। उस किसान का कहना था कि उसकी गाय पिछले 4 दिन से दूध नहीं दे रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार यह मामला कर्नाटक के शिमोगा जिले में पडऩे वाले गांव सिदलीपुरा का है। इस गांव में रहने वाला किसान रमैय्या पिछले दिनों होलेहोन्नूर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत लेकर पहुंचा। जब उसने अपनी शिकायत पुलिस वालों को बताई तो उसे सुन पुलिस वाले हैरान हुए। किसान ने पुलिस से कहा कि उसकी गाय पिछले 4 दिन से दूध नहीं दे रही है। वह उसे रोज अच्छे से चारा भी खिला रहा है। रमैय्या का कहना था कि वह रोजाना गाय को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 6 बजे तक चारा देता है। चारा खाने के बाद भी गाय दूध नहीं देती है, जो गलत है। ऐसे में आप गाय को थाने बुलाएं और उसे समझाकर दूध देने के लिए राजी करें।
पुलिस ने पहले उस किसान की शिकायत सुनी। शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने उस किसान को समझाया कि पुलिस इस तरह के मामले नहीं सुलझाती है और न ही ऐसे केस दर्ज करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *