ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर 275 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की इस हाई वोल्टेज सीरीज में 2-0 से लीड बना ली है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 शिकार किए. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का अगला मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो चुका है