पुलिस ने लक्की गिल हत्या के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया

जालंधर, थाना 6 की पुलिस ने लक्की गिल हत्या के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ बब्बू उर्फ बिल्ला पुत्र अमरजीत सिंह निवासी दकोहा निकट सतनाम धर्म मंदिर दकोहा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि 26-11-2021 को कवि कुमार उर्फ पवन पुत्र बलदेव राज निवासी अर्जुन नगर के ब्यानों पर धारा 302/307/120बी/148/149 आईपीसी 25/54/59 आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। दूसरे आरोपी दलजीत सिंह उर्फ बब्बू को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी कि इस मामले में और कौन-कौन आरोपी थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बस स्टैंड पुल के नीचे शराब पार्टी के दौरान हमला करके गोलियां चला दी थी। जिसमें लक्की गिल की मौत हो गई थी और उसका साथी भी घायल हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *