Vasal Mall के मालिक राम प्रकाश वासल,सहित तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

जालंधर, लोगों से ठगी करके खुद करोड़ों की बिल्डिंगे शहर में बनाकर अपना नाम चमकाने वाले पूर्व भट्ठा मालिक राम प्रकाश वासल, उनकी पत्नी राज वासल और महेश वासल को लेकर अदालत ने सख़्त सजा सुनाई है। राम प्रकाश वासल महेश वासल ओर महेश की माँ राज वासल व रमाडा एनकोर के मालिक गौरव चौपडा पर थाने में लोगों से ठगी करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद अदालत में आज सभी की ज़मानत अर्ज़ी लगाई गई। जिसमें गौरव चौपडा ने अपनी ज़मानत वापिस ले ली, जिसके बाद अदालत में महेश वासल,राज वासल व राम प्रकाश वासल की ज़मानत कैंसिल कर दी है। जिसके बाद इन तीनों की मुश्किलें बढ़ गई है। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापामारी करेगी। वहीं इन करोड़पति ठगों को बचाने में जालंधर के एक कांग्रेसी नेता ने बीढा उठा लिया है। सीएम का खुद को खासमखास कहने वाला से नेता इनको पुलिस जाँच में क्लीनचिट दिलवाने में ऐडी चोटी का ज़ोर लगा रहा है। शहर में चर्चा है कि लोगों के खून पसीने की कमाई को हडपने वाले वासल परिवार के तीनों ठगों को पुलिस ने कलीनचिट दिलवाने का ज़ोर लगाने वाले कांग्रेसी नेता को आगामाी चुनावों में खून के आंसू लोग रुलाएँगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *