जालंधर, आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर ने विधायक रूपिंदर कौर रूबी के पार्टी छोड़ने पर तंज करते हुए कहा कि इससे आम आदमी पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता। ऐसे लोग सिर्फ स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित होते हैं और इनका पार्टी से चला जाना ही बेहतर होता है। 2017 से पहले रूपिंदर कौर रूबी को कोई नहीं जानता था पर आम आदमी पार्टी की तरफ से इनको विधानसभा की टिकट से नवाजा और बठिंडा देहात के लोगों ने इनको सर माथे पर बिठाया तथा विधानसभा चुनावों में वोट दे कर रूबी को विधानसभा भेजा, परंतु विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने न तो अपने हल्के में विकास कार्य किए और न ही कार्यकर्ताओं को अपने विश्वास में लिया। राजविंदर कौर ने कहा कि जब रूपिंदर कौर रूबी को विधानसभा उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु कांग्रेस का दामन थाम लिया, इससे ये साफ जाहिर है की ये अपनी स्वार्थ भावना को आगे रख कर ही दूसरी पार्टी में शामिल हुई है। रूपिंदर कौर रूबी पहले भी फेल साबित हुई थी और अब भी असफल ही रहेंगी। ऐसे स्वार्थ भावना से प्रेरित लोगों का पार्टी से चला जाना ही बेहतर होता है।