नगर निगम का अवैध निर्माणों पर पंजा चला खानापूर्ति ही की

जालंधर, नगर निगम की टीमों ने कई जगहों पर कार्रवाही करते हुए कही लोगों की दुकानें सील और कही नगर निगम का अवैध निर्माणों पर पंजा चला। वहीं बस्ती दानिशमंदा के शिवा जी नगर में कांग्रेस नेता मेजर सिहं की कहलाई जाने वाली कालोनी पर भी नगर निगम ने कार्रवाही करते हुए महज खानापूर्ति ही की। इस कालोनी में कई कोठियां बनी हुई थी, मेन सड़क पर दुकानें भी बनी हुई थी। निगम की पहुंची टीम ने इस अवैध कालोनी में सड़क के बीच पंजे से लकीरें खींचते हुए खानापूर्ति की। यह खानापूर्ति नगर निगम पर सवाल खड़े करती है कि सरकार, सरकार ही है। कांग्रेसी नेता, कांग्रेस नेता ही है। नगर निगम अधिकारियों पर आज भी कांग्रेस नेता का प्रेशर देखने को मिलता है। नगर निगम पर यह भी सवालिया निशान खड़े होते है कि अगर नगर निगम का अवैध निर्माणों पर पंजा चलता है तो अवैध बिल्डिंग और दुकानें गिराई जाती है। लेकिन कांग्रेस नेता की अवैध कालोनी में ऐसा कुछ दिखाई नही दिया। कांग्रेस के राज में शहर में कांग्रेसी नेता की बिल्डिंग की दो मंजिलें सील कर दी गई है। ये बिल्डिंग कांग्रेसी नेता मेजर सिंह की है, जो मॉडल हाउस रोड पर दाना पानी के नाम पर है। नगर निगम को किसी ने शिकायत दी गई थी। शिकायत में कहा गया था कि मेजर सिंह की बिल्डिंग की उपर वाली मंजिलें अवैध हैं। इसके चलते नगर निगम ने आज उक्त बिल्डिंग की उपर वाली मंजिलें सील कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *