पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, 18 मीटर से अधिक लंबा कीड़ा मिला

THAILAND : हाल ही में भी एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला थाईलैंड का है । इस मामले में 67 साल के शख्स ने पेट में दर्द की शिकायत की। वहीं इसके बाद उसके पेट से 59 फीट कीड़ा (परजीवी) पाया गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है इस मामले को देख डॉक्टर्स के होश उड़ गए। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो जिस शख्स के पेट में ये कीड़ा मौजूद था, उसे काफी समय से दर्द हो रहा था। इसी के साथ ही देखते ही देखते उसका पेट भी फूलने लगता था। यह सब देखते हुए और इससे तंग आकर एक दिन उसने अस्पताल में जाकर जब अपना चेकअप कराया तो कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग रह गया। वहीं जांच के दौरान शख्स के शरीर में विशालकाय कीड़ा पाया गया। इस मामले में रिसर्च सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि मरीज के पेट में 18 मीटर से अधिक लंबा कीड़ा मिला है। डॉक्टर्स का कहना है कि, ‘मरीज के पेट में जो कीड़ा मिला है, वो दरअसल कच्चा मांस खाने से पेट में पहुंच जाता है। जो कि 30 से अधिक वर्षों तक मनुष्य के शरीर में मौजूद रह सकता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *