दशहरा उत्सव कमेटी मॉडल हाउस की तरफ से विजयदशमी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

जालंधर,(संजय शर्मा)-दशहरा उत्सव कमेटी मॉडल हाउस की। तरफ से विजयदशमी उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में शोभायात्रा शुरू हुई जो इलाके की परिक्रमा करती हुई दशहरा ग्राउंड में पौंची। जहां उपस्थित भगतजनो ने पुष्पमाला तथा पुष्प वर्षा की। सबसे पहले राम ( कार्तिक) ओर कुम्भकर्ण ( कुलविंदर सिंह हीरा) के बीच युद्ध होता है जिस में कुम्भकर्ण मारा जाता है। इस के पस्चात लक्ष्मण (अमनदीप हैरी) व ( मेघनाद) के बीच युद्ध मे मेघनाथ का वध होता है। और अंत मे राम (कार्तिक ) के हाथों रावण ( हरिंदर शर्म) का वध के साथ रावण दहन किया जाता है। मुख्यातिथि विधायक सुशील कुमार रिंकू ने नेकी पर बदी की जीत की सभी को बधाई दी। प्रदेश प्रवक्ता भाजपा श्री मोहिंदर भगत ने बुराई पर अच्छाई की जीत को सच की जीत बताया। इस अवसर पर स मेजर सिंह डायरेक्टर खड़ी व विलेज इंडस्ट्री बोर्ड, दिनेश शर्मा प्रधान लक्ष्मी नारायण मंदिर, पार्षद ओंकार राजीव टिक्का, कॉमेडियन संदीप पतीला, चेयरमैन रजनीश कुमार, प्रधान हरिंदर शर्मा, महासचिव कुलविंदर हीरा, गुरमेल सिंह, सतनाम अरोड़ा, हरजीवन गोगना, सुनील टंडन, कमल भल्ला, कृष्ण लाल, ललित शर्मा, राजीव मुंजाल, गुरप्रीत सिंह धामी, संजीव बिल्ला, नवीन सोंनी, नीतीश सोढ़ी, विशाल भल्ला, प्रियव्रत शास्त्री, शिवम कालिया, अवतार विरदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *