शिव राम कला मंच द्वारा सीता स्वयंवर नाइट प्रस्तुत

जालंधर, (संजय शर्मा)-शिव राम कला मंच (रजि ) श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती रात तीसरी नाइट सीता स्वयंवर प्रस्तुत की गई। श्री राम और लक्ष्मण द्वारा भगवान शिव की पुजा अर्चना के नाइट का शुभारंभ किया गया। पोस्टमैन ( रजनीश कुमार) द्वारा विश्वामित्र (कृष्ण अरोड़ा ) को राजा जनक का सीता के स्वयंवर का सन्देश दिया जाता है। मुनि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण समेत स्वयंवर में जाते है वहाँ ओर राजे भी उपस्थित होते है। हरेक राजा द्वारा पूरी जोर आजमाइश की जाती है पर सब असफल होते है। इस दौरान राजा जनक (प्रदीप बीटी) ओर लक्ष्मण ( अमनदीप हैरी) में तकरार होती है अंत मे प्रभु श्री राम ( कार्तिक कुमार) द्वारा धनुष का चिल्ला चढ़ा कर स्वयंवर जीत कर सीता ( शिवम) के वरमाला डालते है। बहुत ही सुंदर व मधुर ध्वनि संगीत में इस दृश्य का फिल्माकंन किया गया। धनुष टूटने की टंकार परशुराम (धीरज सहगल ) तक पौंछती है वो तुरंत स्वयंवर स्थल पौंछते है वह पर लक्ष्मण ( अमनदीप हैरी) के टकराव होता है राम ( कार्तिक कुमार) अपने मीठे वचनों से परसुराम को प्रसन्न करते है ओर उनका दिल जीत लेते है । दसरथ द्वारा सीता की विदाई की विदाई की जाती है मार्मिक गीत बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले ह्रदय को छूने वाले गीत के साथ नाइट की समाप्ति होती है। नाइट का शुभारंभ सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती सुरिंदर कौर द्वारा रिबन काट कर किया गया। उनके साथ स कुलविंदर सिंह चीमा, प्रधान गुरद्वारा गुरुहरगोबिंद साहिब बस्ती शेख, मुस्कान जैन सेवा समिति, दिनेश जैन वर्धमान जैन संघ ने जोत प्रज्वलित करके नाइट का शुभारंभ किया। यहां डायरेक्टर रजनीश कुमार, सहायक डायरेक्टर धीरज सहगल, अशोक जोन्द्रा, प्रधान हरजीवन गोगना, विकास भगत, निर्दोष कुमार, कृष्ण लाल, विशाल भला, सतनाम अरोड़ा, प्रवीण जैन, स्टेज सचिव प्रियव्रत शास्त्री, कुलविंदर सिंह हीरा, अमनदीप हैरी, पी एस अरोड़ा, प्रदीप बीटी, कार्तिक भगत, शिवम भगत, कृष्ण सोंनी, साइमन जॉन, निखिल, शुभम भगत, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *