कल्याणपुर में महिला पर हमला करने वाले निकले लुटेरे, पुलिस ने किए गिरफ्तार

जालंधर, थाना लांबड़ा के अंतर्गत पड़ते कल्याणपुर में घर में घुस कर महिला को तेजधार हथियारों से हमला करके लहुलूहान करने वाले लुटेरे निकले। जिन्हें पुलिस ने बेनकाब करते हुए उनके कब्जे से सोने के गहने, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान गगन सिंह उर्फ गग्गी पुत्र मेजर सिंह निवासी रामपुर लुधियाना, अमरिदंर सिंह उर्फ मिंदा पुत्र कुलदीप सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर बताई गई है। डीएसपी सुखपाल सिंह, थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि कल्याणपुर में रहने वाले बलबीर कौर पत्नी जसवंत सिंह का सारा परिवार विदेश में रहता है और बलबीर कौर घर में अकेली रहती है वह रोजाना की तरह वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर घर में आई तो घर में पहले से ही कुछ हमलावर हथियार लेकर उसके घर में मौजूद थे। जैसे ही बलबीर कौर घर के अंदर दाखिल हुई उन लोगों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। बलबीर कौर के सिर में काफी वार हुए है। जिस कारण वह लहुलूहान हो गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिएटीमें बनाई गई। जब सीसीटीवी कमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें गगनदीप सिंह उर्फ गोग्गी और उसका साथी अमरिंदर सिहं उर्फ मिंदा को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने महिला की हत्या करने की नीयत से उस पर हमला कियाऔर उसके घर से 83,500 की नकदी, सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, चांदी के कंगन, एक जोड़ी कंगन (बच्चों के), चांदी की माला, चांदी की पायल बरामद की गई। आरोपियों ने जो वारदात में मोटरसाइकिल इस्तेमाल किया था वह बरामद कर लिया है।घायल हुई महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *