मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ ने 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

LAHORE : पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 साल की उम्र में उमर ने अपनी आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के लेजेंड्री कॉमेडियन और टीवी जगत की जानी मानी हस्ती उमर शरीफ की कैंसर से जंग जारी थी। ऐसे में इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से कराची से वॉशिंग्टन ले जाया जा रहा था, लेकिन अचानक तबीयत अधिक बिगड़ जाने के कारण जर्मनी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। वहीं के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बीते साल दिल की बाईपास सर्जरी के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उमर शरीफ भारत के पॉप्युलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में गेस्ट जज बनकर, नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन के साथ नजर आए थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, अलविदा दिग्गज…आपकी आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। पाकिस्तान क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी बाबर आज़म ने भी ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *