पंजाब के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी : रणदीप सुरजेवाला

CHANDIGARH : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने आज कहा कि राज्य के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी। सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया है। कांग्रेस महासचिव सुरेजावाला ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने विधायकों का भरोसा खो देते हैं तब उन्हें पद पर नहीं रहना चाहिए। मीडिया से बातचीत में सुरेजावाल ने कहा, ‘ पंजाब के 79 विधायकों में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री बदलने के लिए लिखा था। आप पर डिक्टेटर बनने का आरोप लग रहा था तो क्या हमें सीएम नहीं बदलना चाहिए था। 78 विधायक एक तरफ हैं और एक सीएम एक तरफ और आप उनकी नहीं सुन रहे हैं।’
सुरेजावाला ने आगे कहा, ‘सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष हैं और पंजाब में सीएम बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया। जैसा की मैंने आपको बताया। 78 विधायकों ने सीएम बदलने के बारे में लिखा था।’ खास बात यह है कि इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व के इस बात को खारिज कर दिया था कि उन्होंने विधायकों का भरोसा गंवा दिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वो कांग्रेस छोड़ देंगे क्योंकि वरिष्ठ नेता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके जवाब में कैप्टन अमरिंदर ने कहा राज्य प्रभारी हरीश रावत ने पहले कहा था कि मेरे खिलाफ 43 विधायकों ने अविश्वास जताते हुए कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी और अब सुरजेवाला कह रहे हैं कि 78 विधायक मेरे खिलाफ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *