किसानों के भारी विरोध के बाद सरकार ने फिर से तारीख बदलकर 3 अक्टूबर की

NEW DELHI : धान खरीद को 11 अक्टूबर तक टालने पर किसानों के भारी विरोध के बाद फिर से तारीख बदलकर 3 अक्टूबर कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद कल से होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने तीन अक्टूबर से धान की खरीद की तारीख की घोषणा की। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, मॉनसून में देरी की वजह से केंद्र सरकार ने धान और बाजरे की खरीद को 1 अक्टूबर से टालकर 11 अक्टूबर कर दिया था। इसको जल्दी शुरू करने की मांग है। खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी। चौबे ने भी इस बात को दोहराते हुए हुए कहा कि खरीफ फसलों की खरीद कल से ही पंजाब और हरियाणा में भी शुरू हो जाएगी।
बता दें, पंजाब और हरियाणा के किसानों ने धान की खरीद में हुई देरी के विरोध में शनिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस और हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के आवास तथा पंजाब में जिला आयुक्त कायार्लयों का घेराव किया गया। वहीं, पंजाब में किसान कई कांग्रेस विधायकों के आवासों के बाहर एकत्र हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *