स्विट्जरलैंड की जनता का ऐतिहासिक फैसला : समलैंगिक जोड़ों को दी गई विवाह की अनुमति

BARN : रविवार को स्विट्जरलैंड की दो तिहाई जनता ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए समलैंगिक जोड़ों को विवाह की अनुमति दे दी। 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इस फैसले का समर्थन किया और अपना मत भी इसी आधार पर दिया। इस फैसले के साथ स्विट्जरलैंड ने पश्चिमी यूरोप के कई अन्य देशों के समान समलैंगिक जोड़ों को ये अधिकार देने का फैसला लिया है। बता दें कि इस फैसले के लिए जनमत संग्रह करवाया गया था जिसमें 64.1 फीसदी मतदाताओं ने इसका समर्थन किया।
बता दें कि साल 2007 में ही स्विट्जरलैंड द्वारा समलैंगिक लोगों को साथ रहने का अधिकार दिया जा चुका था लेकिन तब विवाह की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं अब विवाह की अनुमति मिलने के बाद से समलैंगिक समुदाय के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस फैसले का समर्थन करने वाले लोग मानते हैं कि अब कानूनी रूप से समलैंगिक लोगों को कई वो अधिकार मिल पाएंगे जिनसे वे पहले वंचित रह गए थे। इस फैसले से वे अब बच्चों को भी गोद ले सकेंगे और उन्हें नागरिकता भी मिलेगी। वे देश के हर अधिकार का फायदा ले सकेंगे। वहीं कई लोगों ने इस विवाह का समर्थन नहीं किया। उनकी नजरों में समलैंगिक विवाह उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *