इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की की घोषणा

LONDON : ENGLAND के ऑल राउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं अपनी टीम के साथियों के साथ बाहर निकलना मिस करूंगा, मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ नर्वस भावना के साथ नहीं खेलूंगा जिसमें गेंदबाजी भी शामिल है। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद पर किसी को भी आउट कर सकता था। मोईन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड को उनकी कमी खलेगी। वह सात वर्षों से अपने देश के लिए टेस्ट खेल रहे थे। मोईन ने कहा, ‘मैं अब 34 साल का हूं अब मैं जब तक क्रिकेट खेलूंगा, तब तक चाहता हूं कि मैं इसका मजा ले सकूं। टेस्ट क्रिकेट शानदार है, जब आप इस फॉर्मेट में अच्छा करते हैं, तो यह बाकी किसी भी फॉर्मेट से बढ़कर है। मुझे खिलाड़ियों के साथ मैदान पर जाना याद आएगा, मैंने टेस्ट क्रिकेट का बहुत मजा लिया है, लेकिन यह कई बार बहुत ज्यादा हो जाता है मुझे लगता है कि मैंने टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा किया है और मैं अपने करियर को लेकर संतुष्ट हूं।’ मोईन को टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 200 विकेट नहीं लेने का मलाल रहेगा। वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 84 रन और 5 विकेट दूर थे। साल 2019 एशेज तक वह इंग्लिश टेस्ट टीम के नियमित सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *