विराट कोहली के खिलाफ सीनियर खिलाड़ी ने की थी BCCI से शिकायत!

विराट कोहली ने हाल ही में टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था. विराट कोहली 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी को छोड़ देंगे. विराट कोहली के लिए मौजूदा समय अच्छा नहीं चल रहा है. खबरें आ रहीं हैं कि इंग्‍लैंड दौरे पर कोहली के बर्ताव को लेकर टीम इंडिया के एक सीनियर खिलाड़ी ने BCCI से उनकी शिकायत की थी. क्रिकेट नेक्‍स्‍ट के मुताबिक टीम इंडिया के एक सीनियर क्रिकेटर ने कप्तान विराट कोहली के रवैये को लेकर BCCI से शिकायत की थी. कुछ महीने पहले टीम इंडिया के अंदर विराट कोहली के खिलाफ बगावत शुरू हो गई थी. ऐसी खबरें हैं कि कई सीनियर खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के बर्ताव को लेकर नाराज थे. रिपोर्ट्स के अनुसार एक सीनियर खिलाड़ी ने कोहली के खिलाफ BCCI सचिव से शिकायत की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सीनियर खिलाड़ी कोहली से नाराज था. इसलिए उसने कोहली की शिकायत BCCI से कर दी. कोहली के नजरअंदाज किए जाने के बाद उस खिलाड़ी ने ये कदम उठाया. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि वह खिलाड़ी कौन था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *