राजविंदर कौर तथा ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी हल्का इंचार्ज जालंधर कैंट ने मॉडल टाउन गोल मार्केट से किया चुनाव प्रचार का आगाज

जालंधर, (संजय शर्मा) जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए हल्का इंचार्ज ओलंपियन सुरिंदर सिंह और पंजाब महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर ने मॉडल टाउन गोल मार्केट से किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज। इस दौरान मॉडल टाउन गोल मार्केट के दुकानदारों की तरफ से तथा वहां के आम लोगों की तरफ से मिला भारभूर समर्थन और गोल मार्केट के लोगों ने सुरिंदर सिंह सोढी जी का सम्मान करते हुए कहा कि इस बार हमारा साथ ” आप” के साथ। आम लोगों की तरफ से सम्मान तथा भरपूर स्वागत से सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा मैं इनका बहुत शुक्रगुजार हूं तथा आने वाले दिनों में इस मुहिम को और तेज करते हुए में हल्का कैंट के वर्ग के लोगों तक तथा हर घर तक आम आदमी पार्टी की नीतियों और उसके किए कार्यों को 3 से 4 बार पहुचाऊँगा और उनको अपने हाथ जोड़ूंगा। इस मौके पर हल्के के लोगों की तरफ से भरपूर सत्कार तथा विशेष सम्मान किया गया तथा उन्होंने कहा कि हम हर तरह से आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कन्धा मिला कर चलेंगे। इस अवसर पर राजविंदर कौर पंजाब प्रधान महिला विंग ने भी सुरिंदर सिंह सोढी के पक्ष में लोगों से साथ देने की अपील की ओर आने वाले समय में पार्टी को जीत दिलाने के लिए आम जन मानस से उनका आशीर्वाद मांगा तथा साथ ही सीनियर नेता दर्शन भगत, सुलेमान बाहरी, रिक्की मनोचा,सुखसंधू, गुरप्रीत, गुरनाम सिंह,। आत्म प्रकाश बबलू,वरुण सज्जन आदि नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *