रकुल प्रीत सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से बेहद कम समय में सनसनी मचाने वाली रकुल प्रीत सिंह के चाहने वाले करोड़ों में हैं. कई तमिल-तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर चुकी इस एक्ट्रेस की एक तस्वीर फिल्हाल चर्चा में है. इस तस्वीर में उनके बदले हुए लुक को देखकर लोग हैरान हो गए हैं और उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं. रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके नैन-नक्श पहले से एकदम बदले नजर आ रहे हैं. उनके इस बदले हुए अवतार को देखकर लोग यह कह रहे हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी तो नहीं करा ली है? रकुल के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.