NEW DELHI : पंजाब का मुख्यमंत्री बनते की चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आज राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने चन्नी के इस्तीफे की मांग की। राष्ट्रीय महिला आयोग ने चन्नी को महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री के पद से हटाया जाए। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री का पद संभालने के लायक नहीं हैं, सोनिया गांधी उन्हें तुरंत बर्खास्त करें। रेखा शर्मा ने कहा, ”2018 के मी टू मूवमेंट के दौरान उनके (पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी) खिलाफ आरोप लगाए गए थे।
राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और अध्यक्ष उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।” चन्नी तब अमरिंदर सरकार में मंत्री थे। शर्मा ने आगे कहा, ”आज उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री उस पार्टी की ओर से बनाया गया है, जिसकी प्रमुख एक महिला हैं। यह धोखा है.