CHANDIGARH : कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए अभी तक किसी का नाम तय नहीं हो पाया है। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाब कांग्रेस ने सुखजिंदर रंधावा का नाम मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस आलाकमान को भेजा है। पार्टी के इस प्रस्ताव पर सोनिया गांधी को अंतिम फैसला लेना है। विधायक सुखजिंदर रंधावा नवजोत सिद्धू के करीबी माने जाते हैं। नवजोत सिद्धू के करीबी विधायक सुखजिंदर रंधावा पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। कुछ ही देर में इसका औपचारिक एलान हो सकता है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह कोटकपूरा और दर्शन सिंह बराड़ ने भी इसकी पुष्टि की है।
वहीं सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि सरकार चाहे 4 महीने की हो या 4 दिन की, काम करने वाले के लिए ये समय पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने काम नहीं करना है तो उसके लिए 4 साल भी कम हैं। मुख्यमंत्री की शपथ को लेकर उन्होंने कहा इस पर अंतिम फैसला आलाकमान ही करेगा। वहीं जानकारी ये भी है कि पंजाब के लिए कांग्रेस ने दो डिप्टी सीएम का नाम भी तय कर लिया है। दलित समुदाय से आने वाली अरुणा चौधरी पंजाब की डिप्टी सीएम बनेंगी, जबकि हिन्दू कोटे के तहत भारत भूषण आशू को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।