नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जालंधर, स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार पुत्र सुखदेव राज वासी पिंड ढंडा आदिवासी ऋषि नगर गया गोराया के तौर पर बताई जा रही है। एस ओ यू के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मिशन कंपाउंड के नजदीक पुलिस पार्टी गश्त के दौरान मजदूर थी उसी समय उक्त आरोपी को 110 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के ऊपर कई लड़ाई झगड़ों और एनडीपीएस के मामले पंजाब तथा दिल्ली में दर्ज हैं। आरोपी ऐश ढंडा के नाम से सिंगर का काम करता है । पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *