बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर पर इनकम टैक्स का सर्वे (Income Tax Survey) खत्म हो गया है. सोनू सूद के घर से इनकम टैक्स की टीम लगातार दूसरे दिन सर्वे करने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे निकल गई. पिछले दो दिनों से इनकम टैक्स के अधिकारी सोनू सूद के घर में सर्वे कर रहे थे. सोनू सूद के घर में सर्वे के दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों के अलावा सोनू सूद का पूरा परिवार घर मे मौजूद था. सोनू सूद के घर से निकलने वाले आयकर विभाग के अधिकारियों के हाथ में कुछ बैग भी नजर आए. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों को सोनू सूद के घर से कुछ हाथ लगा है या नहीं है. आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद के घर और दफ्तरों पर सर्वे किया था. पहले दिन करीब 12 घंटे से ज्यादा सोनू सूद के 6 ठिकानों पर सर्वे अभियान चला था. अब तक आईटी डिपार्टमेंट ने इस सर्वे में क्या हासिल किया इसकी जानकारी शेयर नहीं की है.