कृषि कानूनों के एक साल पूरा : ‘Black Friday Protest March’ आज, दिल्ली बॉर्डर सील

NEW DELHI : शिरोमणि अकाली दल द्वारा तीन कृषि कानूनों को लागू करने के एक साल पूरा होने के विरोध में घोषित ‘Black Friday Protest March’ से पहले पार्टी ने कहा कि गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब को बंद किया जा रहा है और दिल्ली की सीमाओं को सील किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आज गुरुद्वारा रकाब गंज के बाहर बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे। जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक निकाला जाएगा। विरोध मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और नेता हरसिमरत कौर बादल करेंगे। वहीं, दिल्ली आ रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया।
आपको बता दें कि गुरुवार को कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक दिया। पंजाब नंबर की सभी गाड़ियों को लौटा दिया गया। रोके जाने पर अकाली कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन सीआरपीएफ व दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद बॉर्डर से कार्यकर्ता लौट गए। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के नेतृत्व में रकाबगंज गुरुद्वारा से संसद भवन तक रोष यात्रा निकाली जानी है। पार्टी ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। इसी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता जा रहे थे। अकाली दल के बुढलाडा हलका प्रधान निशान सिंह ने बताया कि 300 से ज्यादा कार्यकर्ता छह बसों व आठ कारों में सवार होकर आए थे। दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर दोनों रास्ते किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेटिंग लगा कर बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने इस मार्ग के प्रयोग से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *