जालंधर, (संजय शर्मा)- फुटबाल चौंक कार सवार लुटेरों ने 60 वर्षीय महिला को लूट लिया। लुटेरों ने उन्हें जबरन लिफ्ट दी और कंधे पर कहीं जोर से दबाकर उसे कुछ देर के लिए बेहोश कर दिया। फिर हाथ से सोने की चूड़ियां निकालकर चलती कार से धक्का देकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बारे में जानकारी देते हुए शास्त्री नगर की रहने वाली शशिबाला ने बताया कि वह अपने बेटे का इंतजार कर रही थी कि इतनी देर में उनके पास एक कार आकर रुकी, जिसमें 2 महिलाएं व 1 पुरुष सवार था। महिला ने उन्हें अपने पास बुलाया और कहा कि वह यहां क्यों खड़ी है तो उन्होंने बताया कि उसका बेटा लेने आ रहा है तो वह कार में बैठी औरत बोलीं कि उनका बेटा कार में है, उसे घर छोड़ देते हैं। जब वह कार के करीब गई तो कार में उसका बेटा नहीं था। इतनी देर में उन्होंने धक्का देकर उसे कार में बिठा लिया। इसके बाद कुछ ही दूर आदर्श नगर चौपाटी के पास उसे चलती कार से धक्का देकर चले गए। वहां उसे पता चला कि उसकी सोने की चूड़ियां उस के हाथों से गायब हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा घटना की पूरी बारदात को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में खंगाला जा रहा है।