जालंधर, शहंशाह पीर बेरी वाले कालिया कॉलोनी फेस 2 में रहने वाले नागरिकों व जरूरतमंदों को इंजेक्शन लगाने के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में संगत व स्थानीय लोगो की ओर से वैक्सीन लगवाई गई। इस संस्था को चलाने वाले भूपिंदर सिंह पिंदा जी ने बताया कि वार्ड 2 के अधीन आते क्षेत्र के लोगो के लिए विधायक बावा हैनेरी के प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से क्षेत्र के आम लोगों की सुविधा के लिए यह कैंप लगाया गया। जिन ने अभी तक वैक्सीन नही लगवाई थी।इस कैम्प में स्वास्थ्य विभाग की तरफ की से 250 डोज का इंतजाम किया गया कैम्प को चलाने हेतू स्वास्थ्य विभाग के डॉ अमन के नेतृत्व में तीन लोगों की टीम पहुंची और जनता को टीकाकरण में अपनी भूमिका को पूरे यत्न से पूरा किया।इस कैम्प के लिए लोगो को जागरूक करने हेतू स्थानीय युवाओं ने बड़ी भूमिका निभाई । टीम का नेतृत्व करने वाले गौरव शर्मा (नोनी) ने कहा कि उनके साथियों गुरदीप सिंह, दर्शन सिंह, राजेश शर्मा,मुकेश सैनी, गुरप्रीत सिंह गोरा, ने घर घर जा कर लोगों को इस विशेष के बारे में बताया ताकि हर कोई इस कैम्प का लाभ ले सके।गौरव शर्मा नोनी ने कहा हर किसी के लिए व्यक्ति के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाया जाना जरूरी है। इसलिए सभी को अपील है कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं। वही इस कैंप का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों ने इस कैंप के आयोजकों का तहे दिल से धन्यवाद किया और आगे भी ऐसे ही कार्य करने के लिए संस्था के साथ खड़े होकर हर कैंप को सफल बनाने की बात कही।