LONDON : फैशन इस प्रकार का नशा है जिसके लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते रहते हैं, लेकिन आज हम आपको उस मैक्सिकन रैपर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अलग दिखने के लिए पूरे सिर में सोने की चेन लगवा ली है। मैक्सिकन रैपर डैन सुर के इस कदम के बाद लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय रैपर ने सोने की चेन हुक को ऑपरेशन के जरिए अपनी खोपड़ी में लगवाया है, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह कुछ अलग करना चाहते थे इसलिए रैपर ने यह फैसला लिया। उन्होंने अप्रैल में सर्जरी करवाई और तब से उनका इंस्टाग्राम पेज “सुनहरे बालों” वाली तस्वीरें से भरा पड़ा है।
बता दें कि रैपर ने ना सिर्फ बालों की जगह सोने की चेन लगवाई है बल्कि उनके दांत भी सोने के हैं। हाल ही में रैपर डैन सुर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस नए रूप के बारे में जानकारी देते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं जो अब वायरल हो गई हैं।