NEW DELHI : कोरोना के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान पूरे जोरों पर है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 73 करोड़ क्रास कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक, 56.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अपना पहला शॉट मिल चुका है, जबकि 17.7 करोड़ मिलियन से अधिक लोगों को कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक मिल चुकी हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने महामारी के खिलाफ जंग को लेकर एक और खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, देश के 3 राज्यों और 3 केंद्रीय शासित प्रदेशों ने अपनी 100 प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोरोना का पहला टीका लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस उपलब्धि पर ट्वीट करते हुए कहा कि- इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 प्रतिशथ वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने के बधाई। कोरोना संकट के दौरान इन राज्यों में कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम और काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक बधाई।
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
इन केंद्रीय शासित प्रदेशों में, 626,000 से अधिक लाभार्थियों को कोविड -19 वैक्सीन का पहला शॉट मिला है।
सिक्किम
यहां भी 510,000 से ज्यादा लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बना जिसने अपनी 18 साल से ऊपर की पूरी आबादी को कोरोना का पहला टीका लगा दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक यहां 55.7 लाख टीके दिए जा चुके हैं।
गोवा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यहां 11.8 लाख से अधिक लाभार्थियों को कम से कम एक टीका लगा दिया गया है, हालांकि राज्य में विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के दावे पर सवाल उठाया है।