PILIBHIT : यूपी के पीलीभीत जिले के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रामनगर जगतपुर में रहने वाले केदारी लाल के यहां एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया, लेकिन बछड़े की शक्ल और कद काठी किसी कुत्ते के पिल्ले जैसी थी। बछड़े के जन्म के बाद जहां केदारी लाल के घर पर गांव वालों का तांता लगा है, वहीं इस बछड़े के जन्म पर एक अनोखी और अद्भुत बात देखने को मिली। अब लोग उसकी पूजा कर रहे हैं। क्योंकि इस गाय ने एक कुत्ते की शक्ल के बछड़े को जन्म दिया था और लोग इसको किसी अवतार से कम नहीं समझ रहे हैं। इस अनोखे बछ़डे को देखने के लिए कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आस-पास के गांव के लोग भी इसे देखने के लिए आ रहे हैं। वहीं गाय का मालिक केदारी लाल खुद इस कारनामे को देखकर अंचभित और उसके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।