लंदन: अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबानी सरकार अमेरिका, ब्रिटेन सहित पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. इस सरकार से 9/11 जैसे आतंकी हमलों का खतरा भी पैदा हो गया है. ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-5 के प्रमुख केन मैक्कलम (Ken McCallum) ने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि अलकायदा स्टाइल हमलों में तेजी आ सकती है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा दुनिया को एक नए संकट की तरफ धकेल सकता है. तालिबान के सत्ता कब्जाने से आतंकवादियों का मनोबल बढ़ा है और इसका मतलब है कि 9/11 जैसे आतंकी हमलों का खतरा बना रहेगा.