अरमान कोहली की बढ़ी मुश्किलें , घर से मिला नशीला पदार्थ, NCB ने लिया हिरासत में

MUMBAI : बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई स्थित उनके घर से कथित तौर पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद होने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने दी है। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि टीम ने शनिवार शाम को कोहली के घर पर छापेमारी की थीष। इस दौरान कुछ नशीला पदार्थ मिला था। जिसके बाद टीम उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित एजेंसी के कार्यालय ले गई थी। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। आपको बता दें कि कोहली ने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में अभिनय किया है और वह टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रतियोगी भी रह चुके हैं। अरमान कोहली के खिलाफ यह कार्रवाई केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी द्वारा टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी के बाद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *