पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने सुझाया अपनी पार्टी का नाम, समर्थकों से मांगे और सुझाव

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए एक निर्णय के बाद ठाकुर को 23 मार्च को “जनहित” में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में ठाकुर के बारे में कहा गया था कि उन्हें अपनी सेवा के शेष कार्यकाल के लिए बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया।
उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार (27 अगस्त, 2021) को कहा कि वह जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। सूबे की राजधानी लखनऊ में उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श करने के बाद उन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है। पार्टी बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और उनके नए संगठन का प्रस्तावित नाम ‘अधिकार सेना’ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *