हम महिलाओं को शिकार नहीं बनाना चाहते बल्कि सरकार में रहने की अपील करते हैं : तालिबान अधिकारी

KABUL : अफगानिस्तान के एक बड़े हिस्से और राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद आज तालिबान की तरफ से नई सरकार को लेकर घोषणा की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि मुल्ला बरादर को नया राष्ट्रपति बनाया जाएगा। चीन, रूस, तुर्की और पाकिस्तान नई तालिबान सरकार को मान्यता देने की बात कह चुके हैं। इन सबके बीच तालिबान के दहशत के कारण कोई लोग देश छोड़कर भाग रहे है तो कई अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। ऐसे में काम-काज में आ रही मुश्किलों से निपटने के लिए तालिबानी अधिकारी यहां के सरकारी कर्मचारी से काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को भी सरकार का हिस्सा बनने को कहा है। अफगान स्टेट टीवी को दिए एक साक्षात्कार में तालिबान अधिकारी ने यह भी कहा कि हम महिलाओं को शिकार नहीं बनाना चाहते बल्कि सरकार में रहने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा भी आगे आएं, हम उन्हें काम करने की पूरी आजादी देंगे। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा का भी भरोसा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि काबुल में समावेशी सरकार बनाने पर चर्चा हो रही है। इस चर्चा में कभी देश की वार्ता परिषद की अध्यक्षता करने वाले अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई शामिल हैं। वहीं चल रही वार्ता का मकसद सरकार में गैर तालिबानी नेताओं को भी शामिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *