नई दिल्ली (10 अगस्त 2021) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार संतोख सिंह और मनजीत सिंह जीके के पंथक कार्यों से प्रभावित होकर पंथक सेवा दल के संयोजक व पूर्व विधायक अवतार सिंह कालका तथा सह-संयोजक संगत सिंह ने दिल्ली कमेटी आम चुनाव में जागो पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया। जिसे दिल्ली में पंथक सेवा दल को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कालका जी में हुई बैठक के दौरान जीके ने बाला साहिब अस्पताल को लेकर बड़ा ऐलान किया। जीके ने कहा कि दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा बार-बार दुहाई दे रहे है कि परमजीत सिंह सरना उन्हें अस्पताल नहीं खोलने दें रहें, पर अस्पताल के लिए जरूरी 30 सरकारी मंजूरी सिरसा संगतों को दिखा नहीं रहें है। जीके ने कहा कि यदि सिरसा अस्पताल खोलने की सारी मंजूरी मुझे दिखाएं तो अस्पताल के उद्घाटन के लिए सिरसा के साथ मैं भी खड़ा होऊंगा और सरना बंधुओं को भी लाने की कोशिश करुंगा। जीके ने कहा कि सिरसा की ग़लत नीतियों ने गुरु हरिक्रिशन पब्लिक स्कूलों की आर्थिक निर्भरता को तबाह कर दिया है। आज स्कूल स्टाफ वेतन, पिछला बकाया, ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट लाभ आदि के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में कमेटी को कोस रहा हैं। पर सिरसा 4.5 करोड़ के मासिक घाटे से स्कूलों को बाहर निकालने तथा 7500 बच्चों के स्कूल छोड़ने के बाद की स्थिति को सुधारने की योजना बताने में असफल रहे है। इस मौके हरजीत सिंह जीके के समर्थन में वोट डालने की अवतार सिंह कालका, संगत सिंह, चमन सिंह, परमजीत सिंह राणा, परमिंदर पाल सिंह, पुनप्रीत सिंह तथा मनप्रीत कौर आदि ने अपील की।