केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केजरीवाल ने ‘PINK LINE’ का किया उद्घाटन

NEW DELHI : दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को आज (शुक्रवार को) एक बड़ा तोहफा मिला। दिल्ली वासियों के लिए आज से मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी संजय लेक से मयूर विहार पॉकेट-1 की शुरूआत कर दी गई है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर इस सेक्शन की मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया।
हालांकि आम नागरिक तीन बजे से इस सेक्शन पर यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर ये है कि अब इस लाइन के शुरू होने के बाद दिल्ली मेट्रो की एनसीआर की सभी लाइनें आपस मे जुड़ जाएंगी। यात्रियों को अब बार बार मेट्रो बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा कॉरिडोर है।
इससे पहले यदि किसी यात्री को नोएडा, गाजियाबाद समेत पूर्वी दिल्ली से फरीदाबाद या गुरुग्राम जाना होता था तो उन्हें ब्लू, रेड, येलो होते हुए वॉलेट लाइन के बीच चक्कर लगाना पड़ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *