कांग्रेसी वर्करों में अपने ही सांसद संतोख चौधरी के प्रति जबरदस्त गुस्सा, कार्यकर्ताओं ने घर घेरा, नारेबाजी

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां कांग्रेस के सांसद संतोख चौधरी का घर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही घेर लिया है। कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे हैं सोमनाथ प्रधान ने कहा है कि सांसद संतोख चौधरी वर्करों के साथ पक्षपात कर रहे है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सांसद संतोख चौधरी वर्करों की बजाए अपने लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्हीं को तवज्जो दे रहे हैं। कांग्रेसी वर्करों ने जालंधर में सांसद चौधरी के घर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा है संतोख चौधरी और उनके बेटे बिक्रम चौधरी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *