ऐतिहासिक आमागढ़ किले पर जबरन बीजेपी सांसद ने फहराया भगवा झंडा

जयपुर, आमागढ़ किले पर झंडा फहराने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। ताजा अपडेट यह है कि इस मामले में अब दौसा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi lal meena ) को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि राजधानी जयपुर (Jaipur) से डॉ. मीणा की गिरफ्तारी हुई है। वहीं उन्होंने मनाही के बावजूद आमागढ़ किले (Amagarh fort) पर झंडा फहरा दिया है। इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि सासंद मीणा को हिरासत में लिया गया है, जबकि सांसद मीणा ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समर्थित विधायक की ओर से कथित रूप से आमागढ़ में भगवा झंडा तोड़ने की बात सामने आने के बाद बीजेपी सांसद किरोड़ी मीणा ने उनकी काफी निंदा की थी। साथ ही सरकार और कांग्रेस पार्टी को करार जवाब देते हुए फोर्ट पर दोबारा झंड़ा फहराने की बात कही थी। इसी क्रम में रविवार की सुबह डॉ. मीणा पुलिस को गच्चा देकर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और ऐतिहासिक फोर्ट पर झंड़ा फहरा दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *