नानक एड के रक्त दान शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान किया

नई दिल्ली  गुरु हरिक्रिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित ‘नानक एड’ द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ग्रेटर कैलाश पहाड़ी वाला के सहयोग से आज रक्तदान शिविर लगाया गया। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आहट के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को चरमराने से बचाने के उद्देश्य को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयं भी रक्त दान किया। शहीद भगत सिंह सेवादल के प्रमुख जतिंदर सिंह शंटी के नेतृत्व में गुरु तेग बहादर अस्पताल के ब्लड बैंक के डाक्टरों तथा टैक्नीशियनों ने पूर्ण जांच के बाद ही रक्त दान के इच्छुक लोगों को रक्त दान की मंजूरी दी। इस मौके बोलते हुए जीके ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के समय जो भयावह हालात पैदा हुए थे, वो दुबारा ना हो, इसको लेकर नानक एड तथा पहाड़ी वाला गुरुद्वारा कमेटी फिक्रमंद हैं। इसलिए अलग-अलग वैक्सीन कैंपों के तहत लगभग 5000 लोगों को संगतों के सहयोग से फ्री वैक्सीन लगाई गई है। इसी के साथ लाकडाउन के समय हमने यहां लगातार आक्सीजन का लंगर लगा कर रखा था, हमारे सेवादार पंजाब और उत्तराखंड से लाईनों में लगकर पुलिस के डंडे खाकर आक्सीजन लाते थे, जिसे बिना किसी के सिफारिश के सभी को दिया जाता था। जीके ने कहा कि मानवता की सेवा करने के लिए नानक एड का यह सुंदर प्रयास है। सभी को रक्त दान करके स्वास्थ्यवर्धक समाज के लक्ष्य को पुरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *