UP Board Results 2021. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जा रहा है. नतीजे दोपहर बाद 3.30 बजे डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा घोषित करेंगे. इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा. 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा न्यूज 18 की वेबसाइट hindi.news18.com पर भी परिणाम देखा जा सकेगा. रिजल्ट तैयार करने के लिए शिक्षा मंत्री ने पहले ही मूल्यांकन नीति जारी कर दी थी. जारी मूल्यांकन नीति के अनुसार ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है. सौ फीसदी पास प्रतिशत के साथ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. मतलब की किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता है.